विद्युत विभाग ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत आयोजित किया कैंप

By
On:

सिद्धार्थनगर। बिजली बिल में सुधार और सरचार्ज में छूट देकर आम विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से विद्युत विभाग ने एक दिवसीय एक मुश्त समाधान योजना के तहत मधवापुर कला चौराहे पर कैंप का आयोजन किया।

एक मुश्त समाधान योजना कैंप में मधवापुर, रतनपुर, होरिलापुर, कुर्ठीडीहा, मिश्रोलिया, गौरडीह सहित एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों ने योजना का लाभ उठाया।

सी.एस.सी. जनसेवा केंद्र संचालक इसरार अहमद मधवापुर कला में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिजली से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की और सैकड़ों लोगों को योजना का लाभ दिया।

एसडीओ कौशल किशोर, जे.ई. अनूप कुमार यादव ने बताया कि कैंप के दौरान लगभग 60 उपभोक्ताओं ने अपना रजिस्ट्रेसन करवाया। रतनपुर निवासी प्रेम सेवक चौधरी, मधवापुर कला निवासी अब्दुल मैईन ने 26219 रूपये विद्युत बकाया जमा करके लाभ लिया।

रतनपुर गाँव के प्रधान प्रतिनिधि प्रेम सेवक चौधरी ने भी छूट का लाभ लिया। मोलहू ने भी छूट का फायदा उठाया। कौशिल्या को 26 हजार की छूट मिला। जिन लोगों ने पैसे के अभाव में एक मुश्त जमा नहीं किया उनका किश्त बनाया गया।

एक मुश्त समाधान योजना कैंप के दौरान एसडीओ कौशल किशोर, जेई अनूप कुमार यादव, राकेश कुमार, दीपक कुमार, सूर्यवंशी चौहान, अब्दुल रहीम, इंद्रजीत, अब्दुल सबूर, सब्बू अंसारी हित सैकड़ों उपभोक्ता उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating