---Advertisement---

क्षेत्राधिकारी इटवा ने ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

By
On:

मिश्रौलिया(सिद्धार्थनगर)। क्षेत्राधिकारी इटवा ने प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया के साथ थानाक्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी किया। जिसमें क्षेत्र की छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारी प्राप्त करने और सूचनाओं को तत्काल आदान प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।

क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश द्वारा 27 दिसम्बर 2025 को मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी किया गया। जिसमें बताया गया कि त्यौहार व थानाक्षेत्र में शान्ति-व्यवस्था के दृष्टिगत ग्राम प्रहरी तथा सभी चौकीदार नियमित रूप से रात्रि गश्त करेंगे।

संदिग्ध व्यक्ति, वाहन दिखने पर तुरंत थाना व 112 को सूचना देंगे। बाहरी व्यक्तियों के गांव, मोहल्ले में ठहरने की जानकारी देंगे। चोरी, झगड़ा, अवैध शराब, जुआ, नशा जैसी गतिविधियों की सूचना समय से देंगे। साइबर फ्रॉड से लोगों को जागरूक करेंगे एवं घटना होने पर तुरंत सूचना दिलवाएंगे।

महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल सूचना देंगे। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। ग्राम प्रहरियों के माध्यम से पुलिस को सूचनाओं का आदान प्रदान समय से होता रहे क्योंकि ग्राम प्रहरी पुलिस के अभिन्न अंग हैं और पुलिस का जनता से संबंध बनाने में कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए इनका अहम योगदान रहता है।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating