ग्राम चौपालः जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत देवपुर मस्जिदिया में इन योजनाओं की किया समीक्षा

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास खण्ड लोटन बाजार के अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवपुर मस्जिदिया में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा 15 मई 2026 को ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त किया गया कि शासन की योजनाओं की जानकारी मिल रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाआंे का लाभ मिलना चाहिए। पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड से 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों के क्षति पूर्ति का भुगतान एवं किसान सम्मान निधि की समस्याओं का निराकरण करायें।

इसी क्रम में पूरे जनपद में चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। शासन से निर्देश मिले हैं कि पहले से चल रही योजनाओं को और अधिक सुधार कर प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि यदि किसी को पेंशन से जुड़ी समस्या है, जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है, तो वे तुरंत जानकारी दें। ब्लॉक स्तर के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा चलायी जा रही योजना के अन्तर्गत पंजीकरण कराकर बिजली बिल में छूट का लाभ प्राप्त करें। बिजली विभाग की एक मुश्त समाधान योजना चल रही है आप लोग इसका लाभ उठाये। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होना चाहिए। वरासत के प्रकरणों को समयान्तर्गत निस्तारित करायें। भूमि विवाद/पैमाइश आदि प्रकरण यदि है तो प्रार्थना-पत्र दे सकते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाये। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियांे से पूछा कि गांव की कोई और समस्या हो तो बताएं। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचायें। इसके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

जन्म प्रमाण-पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र का आवेदन निर्धारित समय में निस्तारित करायें। आपदा राहत के अन्तर्गत लाभ दिलायंे। कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलायें। सभी लोग अपना फार्मर रजिस्ट्री करा लें जिससे सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।

Gram Chaupal Block Uska Bazar Gram Devpur Masjidiya Men Maudjood Log

ग्राम चौपाल में सम्बन्धित विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे जानकारी दिया गया।

ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम विधिवत रूप से सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौगढ राहुल सिंह, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डीसीमनरेगा सन्दीप सिंह, डीसीएनआरएलएम देवनन्दन दूबे, उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी लोटन सर्वेश मोहन, ग्राम प्रधान रचना श्रीवास्तव व अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating