राम जानकी मंदिर परिसर में जलभराव से पूजा-अर्चना ठप, जिम्मेदार मौन

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत इटवा के वार्ड नंबर 08 (गुरु गोविंद सिंह नगर) स्थित प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर परिसर में भीषण जलभराव हो जाने के कारण श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना पूरी तरह ठप हो गई है। बारिश के बाद बने इस विकट हालात से श्रद्धालुओं में भारी रोष है, लेकिन जिम्मेदार सब कुछ जानते हुए भी मौन साधे हुए हैं।

राम जानकी मंदिर परिसर में जलभराव से पूजा-अर्चना ठप-

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस ऐतिहासिक मंदिर में प्रतिदिन दर्जनों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के चलते पूरा मंदिर परिसर जलमग्न हो गया है, जिससे मंदिर के भीतर जाना भी असंभव हो गया है। वार्ड वासियों का आरोप है कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद यह क्षेत्र बुनियादी विकास से कोसों दूर है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समस्या को लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (EO), चेयरमैन और क्षेत्रीय सभासद से कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन देकर मामले को टाल दिया गया। मानसून पूर्व कोई तैयारी न किए जाने के कारण पहली ही बारिश में मंदिर परिसर तालाब में तब्दील हो गया।

समाधान भी सुझाया, पर नहीं जागे जिम्मेदार

समाधान भी सुझाया, पर नहीं जागे जिम्मेदार ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन चाहे तो नहर की पटरी के पास से स्थायी या अस्थायी नालें का निर्माण कराकर पानी की निकासी करा सकता है, या फिर मंदिर परिसर में मिट्टी भराई (समतलीकरण) कराई जा सकती है। लेकिन जनसमस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदारों के पास समय नहीं है। आक्रोशित लोगों ने कहा कि चुनाव के समय वोट मांगने के लिए बार-बार चक्कर लगाने वाले प्रतिनिधि आज जनता की सुध लेने नहीं आ रहे हैं।

इन्होंने की जल निकासी की मांग मंदिर परिसर से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग करने वालों में मुख्य रूप से जटाशंकर सोनी, विक्रम अजय सिंह, गिरीश (लेखपाल), राजेश गिरी, राकेश गिरी, भोलावन, रामचंद्र मौर्य, विश्वनाथ, मनसा देवी, रेखा, कलावती, मायागिरी, शीला, प्रभावती, विद्यावती और लक्ष्मी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें Related Posts

निवेश बढ़ाने और व्यापारी समस्याओं के समाधान पर जोर, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

इटवा सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर प्रशिक्षण, 87 बूथों पर चलेगा विशेष अभियान

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating