सिद्धार्थनगर। कस्बा इटवा स्थित रामलीला मैदान में आगामी हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर मंगलवार सुबह विधिविधान से भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर सहभागिता निभाई और आयोजन की सफलता की कामना की।
भूमि पूजन कार्यक्रम शास्त्री जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। भूमि पूजन में प्रमुख रूप से राधेश्याम जायसवाल, गोपाल वर्मा, अखिलेश जायसवाल, मथुरा जायसवाल, अखिलेश दीक्षित, विजय जायसवाल, मिंटू जायसवाल, नंदलाल सोनी, पप्पू यादव, राजेंद्र वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं नगर सेवक विकास जायसवाल ने विधि-विधान से भूमि पूजन की प्रक्रिया संपन्न कराई।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी 4 जनवरी 2026 को रामलीला मैदान इटवा में एक भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसी उद्देश्य से भूमि पूजन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई है।
सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में धार्मिक उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सहयोग और एकजुटता का संकल्प लिया।