जिलाधिकारी ने बसंतपुर-बेलभरिया तटबंध के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

By
On:

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर ने बूढ़ी राप्ती नदी के बाएं तट पर बसंतपुर-बेलभरिया तटबंध के निर्माण कार्य एवं तटबंध पर तीन अदद रेगुलेटर निर्माण कार्य की परियोजना का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर ने 21 सितंबर 2025 को तहसील इटवा के अंतर्गत बूढ़ी राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित ग्राम समूह की कृषि योग्य भूमि एवं आबादी की सुरक्षा हेतु बसंतपुर -बेलभरिया तटबंध (लंबाई 3.450 किलोमीटर) के निर्माण कार्य एवं तटबंध पर तीन अदद रेगुलेटर निर्माण कार्य की परियोजना का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा तटबंध निर्माण हेतु जमीन अधिग्रहण के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड द्वारा अवगत कराया गया कि किसानों से सहमति के आधार पर जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही चल रही है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण कर लें। जिससे समय से तटबंध का निर्माण कराया जा सके। तटबंध पर रेगुलेटर निर्माण कार्य प्रगति में पाया गया। जिलाधिकारी ने रेगुलेटर निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड, सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड, जेई उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating