नियमानुसार राशन वितरण न करने की पूर्ति निरीक्षक ने गांव में किया जांच पड़ताल

By
On:
🎉 पर्व विशेष विज्ञापन ऑफर
अपने कारोबार और शुभकामना संदेश को News Universal Hindi पर प्रदर्शित करें
FREE से PREMIUM तक विज्ञापन विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन देने का तरीका जानें →

सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलियाडीह में गुरूवार को पूर्ति निरीक्षक खुनियांव ने नियमानुसार राशन वितरण न करने की शिकायत का गांव में कार्ड धारकों से बयान लेकर जांच पड़ताल किया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत तेलियाडीह निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अबरार अली पुत्र रमजान अली ने कार्ड धारकों के कहने पर उपजिला अधिकारी इटवा राहुल सिंह को गत 21 मार्च 2024 को एक लिखित शिकायती पत्र दिया था।

फ्री विज्ञापन
Dr.Bhaskar Sharma

शिकायती में कहा गया था कि हमारे गांव के उचितदर विक्रेता द्वारा नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जा रहा है। जिससे कार्डधारकों को भारी असुविधा हो रही है। जिसके क्रम में 28 मार्च 2024 को पूर्ति निरीक्षक खुनियांव राघवेन्द्र सिंह शाही तथा लिपिक अखिल सिंह तेलियाडीह गांव में पहुंच कर कार्डधारकों ने मिलकर उनका बयान दर्ज किया और अपने स्तर से जांच पड़ताल किया।

फ्री विज्ञापन
Abrar Ali Chaudhary

मौके पर 13 अन्त्योदय कार्डधारक तथा 22 पात्र गृहस्थी कार्डधारक ने अपना बयान दर्ज कराया।

फ्री विज्ञापन
Dr nadir salam

अन्त्योदय कार्डधारकों द्वारा बताया गया कि 30 किलोग्राम गल्ला तथा ढ़ाई किलोग्राम चीनी मिला है। हम लोगों द्वारा चीनी का मूल्य 60 रू. दिया गया है। जबकि नियमानुसार 35 किलोग्राम गल्ला, 03 किलोग्राम चीनी 54 रू. में मिलना चाहिए।

इसी प्रकार पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों ने बताया कि एक यूनिट पर 04 किलोग्राम गल्ला मिला है। जबकि नियमानुसार एक यूनिट पर 05 किलोग्राम गल्ला मिलना चाहिए।

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Related News

Leave a Comment

  • Rating