नशामुक्त बागपत के लिए शुरू हुई क्रिएटर्स लीग
बागपत, उत्तर प्रदेश। नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और युवाओं को इस सामाजिक अभियान से जोड़ने के लिए केटी विंग ने ‘बागपत क्रिएटर्स लीग सीजन-1’ की शुरुआत की है। अभियान के तहत युवाओं और सोशल मीडिया क्रिएटर्स को नशे के खिलाफ रील बनाकर जागरूकता फैलाने का मौका दिया जा रहा है। बेहतर रील बनाने वाले प्रतिभागियों को कुल 10 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
यह अभियान 20 अगस्त 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए तीन नशामुक्ति रथ भी जनपद में भ्रमण कर रहे हैं और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अभियान से जुड़ेंगे युवा
बागपत नगर स्थित वात्सायन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में केटी विंग के संस्थापक केटी भईया ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा समाज में बदलाव लाने की क्षमता रखता है। जिस तरह युवा अपनी आवाज को प्रभावी ढंग से सरकार और समाज तक पहुंचा सकते हैं, उसी तरह एकजुट होकर नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ भी मजबूत अभियान खड़ा किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच रील बनाना सोशल मीडिया की लोकप्रिय गतिविधियों में शामिल है। इसी को ध्यान में रखते हुए केटी विंग ने नशे के खिलाफ रील प्रतियोगिता को अभियान का प्रमुख हिस्सा बनाया है।
10 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि, 198 प्रतिभागियों को भी मिलेगा इनाम
केटी भईया के अनुसार नशे के खिलाफ बेहतर रील बनाने वाले प्रतिभागियों को कुल 10 लाख रुपये तक की धनराशि और पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये, जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
कुल 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि में शेष धनराशि केटी विंग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार 198 प्रतिभागियों को उनकी रील की श्रेष्ठता के आधार पर पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा रील बनाने वाले 500 प्रतिभागियों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कैसे लें बागपत क्रिएटर्स लीग में हिस्सा
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को नशे के खिलाफ अपनी रचनात्मक रील तैयार करनी होगी। इसके बाद रील को फेसबुक या इंस्टाग्राम पर अपलोड करना होगा।
रील अपलोड करने के बाद उसका लिंक केटी विंग के व्हाट्सऐप नंबर 9811704267 पर भेजना होगा। प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले प्रतिभागियों को केटी विंग द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों को ध्यान से देखना होगा।
युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने की अपील
अभियान को लेकर बागपत के युवाओं और सोशल मीडिया क्रिएटर्स में उत्साह देखने को मिल रहा है। केटी विंग की ओर से युवाओं से अपील की गई है कि वे अपनी रचनात्मक क्षमता का इस्तेमाल समाज को नशामुक्त बनाने के लिए करें और इस पहल को जनआंदोलन का रूप देने में सहयोग करें।
केटी भईया ने अभियान का संदेश देते हुए कहा कि नशे के लिए बुलाने वालों से दूरी बनाना ही बेहतर रास्ता है। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं तक नशे के दुष्परिणामों का संदेश पहुंचाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।







