सिद्धार्थनगर। इटवा विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेनीपुर उर्फ पुरैना में शुक्रवार को विकसित भारत के जी राम जी योजना के संबंध में जागरूकता बैठक आयोजित कर ग्रामवासियों को जागरूक किया गया।
कार्यशाला बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत सचिव विजय पाल मौर्य ने बताया कि मनरेगा का नाम बदल कर सरकार ने जी राम जी कर दिया है। इसमें और विशेषताएं सरकार द्वारा जोडी गयी हैं। पहले इस योजना में श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार मिलता था। अब इस योजना में श्रमिकों को 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा। रोजगार न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता व लेट पेमेंट देने का भी प्रावधान होगा। श्रमिकों को भुगतान साप्ताहिक दिया जाएगा। योजना में अनियमितता को रोकने के लिए खेती के समय में 60 दिन काम बन्द रहेगा। इस दौरान आजीविका संवर्धन का कार्य होगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अदालत यादव, रोजगार सेवक सुरेन्द्र मिश्र, पंचायत सहायक संजय यादव सहित अन्य ग्रामवासी मौजद रहे।