सिद्धार्थनगर। इटवा विकास खण्ड के सभागार में गुरूवार को विकसित भारत के जी राम जी योजना के संबंध में कार्यशाला बैठक आयोजित कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
कार्यशाला बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीओ आईएसबी जगनरायन चौधरी ने आने वाली योजना के सम्बंध में बताया कि इस योजना में श्रमिकों को 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा।
रोजगार न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता व लेट पेमेंट देने का भी प्रावधान होगा। श्रमिकों को भुगतान साप्ताहिक दिया जाएगा। योजना में अनियमितता को रोकने के लिए खेती के समय में 60 दिन काम बन्द रहेगा। इस दौरान आजीविका संवर्धन का कार्य होगा।
इस अवसर पर एपीओ अमित कुमार, आफताब, पवन, महेंद्र, तकनीकी सहायक, सचिव व ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।