---Advertisement---

मिशन शक्ति के तहत ग्राम सिसई में महिलाओं को किया गया जागरूक

By
On:

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम ने थानाक्षेत्र के ग्राम सिसई में जाकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध व विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर, साइबर क्राइम, नये कानून आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया।

प्रभारी निरीक्षक इटवा रविन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना इटवा मिशन शक्ति टीम ग्राम सिसई में जाकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरुक किया।

महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा आदि के बारे में जागरुक किया गया।

मिशन शक्ति टीम में उ0नि0 राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, कांस्टेबल राजमणि, म0 का0 रविता यादव, साधना यादव की उपस्थिति रही।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating