---Advertisement---

मिशन शक्ति टीम मिश्रौलिया ने चौपाल लगाकर महिलाओं बालिकाओं को किया जागरूक

By
On:

मिश्रौलिया(सिद्धार्थनगर)। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम उड़वलिया में जन चौपाल लगाकर बालिकाओं, महिलाओं को जागरूक किया।

प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया राजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम ग्राम पंचायत उड़वालिया में जाकर लड़कियों और महिलाओं को एकत्रित करके मिशन शक्ति 5.0 के सम्बन्ध में बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को स्वावलंबन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओ से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इसके साथ साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा 181 वीमेन हेल्पलाइन 101 अग्निशमन सेवा के बारे में पम्पलेट वितरित कर जानकारी दी गई। थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति टीम में उ0नि0 बबूना यादव, धर्मराज, महिला आरक्षी अनुपम की उपस्थिति रही।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating