---Advertisement---

मिश्रौलिया पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत पूर्व मा0वि0 होरिलापुर में बच्चियों को किया जागरूक

By
On:

मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)। थाना मिश्रौलिया पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय होरिलापुर में जाकर छात्र, छात्राओं को महिला अपराध व नये कानून तथा साइबर अपराध सुरक्षा के बारे में जागरुक किया तथा निबंध प्रतियोगिता कराया।

प्रभारी निरीक्षक थाना मिश्रौलिया राजेश कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय होरिलापुर में मिशन शक्ति 5.0 के सम्बन्ध में जाकर बालिकाओं, महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओं संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया।

मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर-112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा आदि के सम्बन्ध में जागरुक किया।

दण्ड से न्याय की ओर व नए आपराधिक कानून के प्रति जागरूक किया तथा निबंध प्रतियोगिता करायी गयी। मिशन शक्ति टीम उ0 नि0 बबुना यादव, हेड कांस्टेबल उमेश यादव, महिला कांस्टेबल अनुपम की मौजूदगी रही।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating