---Advertisement---

मृत्युभोज बहिष्कार के साथ मृतात्मा को दी गयी श्रद्धांजलि

By
On:

सिद्धार्थनगर। भारतीय बौद्ध महासभा के जिला उपाध्यक्ष की पुत्रवधू का रविवार को मृत्युभोज बहिष्कार के साथ श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृतात्मा को श्रद्धांजलि दी गयी।

भारतीय बौद्ध महासभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. जेपी बौद्ध की पुत्रवधू एवं संजय कुमार बौद्ध की धर्मपत्नी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा 11 जनवरी 2026 को उनके पैतृक निवास ग्राम पिपरा मुर्गिहवा में अत्यंत गमगीन माहौल में संपन्न हुई। सभा में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने नम आँखों से दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि किया।

श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ भगवान बुद्ध और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। उपस्थित धम्म अनुयायियों ने त्रिशरण-पंचशील का पाठ कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। गौरतलब है कि 31 दिसम्बर 2025 को प्रसव के कुछ समय बाद ही उनका आकस्मिक देहावसान हो गया था।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष केदारनाथ आजाद और जिला उपाध्यक्ष जयकिशोर सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है। वक्ताओं ने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की मंगलकामना की।

सभा में मुख्य रूप से बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश गौतम व भरतलाल निषाद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चन्द्र बहाल, बसपा जिला महासचिव रामनिवास, राम प्रगट बौद्ध, राधेश्याम गौतम, प्रेम सागर, अनिल बौद्ध, राम जियावन, दिलीप कुमार, परशुराम शास्त्री, राम अचल प्रधान, सुबास टाईगर, राम भवन, ध्रुपराज सहित भारी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और बौद्ध धम्म के अनुयायी उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating