मिशन शक्ति टीम मिश्रौलिया का सराहनीय प्रयास
मिश्रौलिया(सिद्धार्थनगर)। थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति पुलिस टीम ने पति-पत्नी के आपसी विवाद को सुलझाकर एक परिवार बिखरने से बचाया।
प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व व थाने पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्र के अथक प्रयास से 29.12.2025 को विगत 06 वर्ष से आपसी विवाद के कारण अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच सहमति से सुलह समझौता कराकर एक परिवार को बिखरने से बचाया गया। मिशन शक्ति पुलिस टीम में उ0नि0 राजकुमार चौधरी, मु0आ0 पंकज दूबे, महिला आरक्षी नीलम, महिला आरक्षी अनुपम की उपस्थिति रही।