---Advertisement---

प्रभारी निरीक्षक इटवा ने अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु सर्राफा व्यापारियों के साथ की गोष्ठी

By
On:

सिद्धार्थनगर। प्रभारी निरीक्षक इटवा ने रविवार को चोरी, नकबजनी की घटनाओं व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु थानाक्षेत्र के सर्राफा व्यापारियों, दुकानदारों व ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

प्रभारी निरीक्षक इटवा रविन्द्र सिंह द्वारा 28 दिसम्बर 2025 को थाना परिसर में क्षेत्र के समस्त छोटे-बड़े सर्राफा व्यवसायियों के साथ सुरक्षा के दृष्टिगत व ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

प्रभारी निरीक्षक इटवा रविन्द्र सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी व्यवसायियों व ग्राम प्रहरियों को शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने गोष्ठी के दौरान सर्राफा व्यवसायियों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा किया और उनके सुझावों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इसके साथ ही उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपायों और दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया।

ग्राम प्रहरियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि थानाक्षेत्र में शान्ति-व्यवस्था के दृष्टिगत सभी ग्राम प्रहरी नियमित रूप से रात्रि गश्त करें। संदिग्ध व्यक्ति, वाहन दिखने पर तुरंत थाना व 112 को सूचना दें। बाहरी व्यक्तियों के गांव, मोहल्ले में ठहरने की जानकारी दें। चोरी, झगड़ा, अवैध शराब, जुआ, नशा जैसी गतिविधियों की सूचना समय से दें। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल सूचना दें।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating