पीवीएम ने मुम्बई के अमर शहीदों को नमन कर किया पुष्पांजलि अर्पित

By
On:

सिद्धार्थनगर। इटवा कस्बा स्थित संस्था पीवीएम पूर्वांचल विकास मंच कार्यालय पर रविवार को 15 साल पहले आज के ही दिन मुंबई पर हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों से लड़ते हुए देश के लिए जान गंवाने वाले अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से याद किया गया।

इस अवसर पर संस्था पीवीएम के अध्यक्ष नंदलाल सोनी ने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि भारत के इतिहास में सबसे बड़े आतंकी हमले में से एक है, जो 26 नवंबर 2008 में हुआ। यह मुंबई पर आतंकी हमला था। इस आतंकी हमले को 26/11 के नाम से जाना जाता है।

इस आतंकी हमले में 164 लोग मारे गए थे, और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसे हम शहीदों के बरसी के रूप में मनाते हैं।

इसी क्रम में संस्था के उपाध्यक्ष शिव मिलन सोनी ने शहीदों को याद कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते उन्हें सलामी दी।

शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए संस्था के कार्यकारिणी सदस्य राजन सोनी, आशुतोष सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, एजाज सिद्दीकी, अभिषेक जायसवाल, रामकिशोर सिंह, संतोष सोनी, अखिलेश जायसवाल, अंबिका प्रसाद मिश्रा, श्याम सुंदर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating