---Advertisement---

अधीक्षक ने विभागीय कार्य को लक्ष्य के सापेक्ष समय से पूरा करने का दिया निर्देश

By
On:

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार को अधीक्षक की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी और सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ संदीप कुमार द्विवेदी ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित लोगों को निर्देश दिया गया किलक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण कार्य को समय से पूरा करें। बाल स्वास्थ्य पोषण माह दिसंबर 25 में सभी सत्र स्थल पर विटामिन ए की खुराक सभी 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाया जाय। सभी बच्चों का टीकाकरण के उपरांत निर्धारित पोर्टल पर तत्काल फीडिंग किया जाए। सभी सुपरवाइजर कार्य क्षेत्र में भ्रमण के उपरांत रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें। सभी प्रसव केंद्र पर सुचारू रूप से प्रसव कराया जाय।

इस अवसर पर बी.पी.एम. अनिल कुमार यादव, ए.आर.ओ ओम प्रकाश त्रिपाठी, डी.ई.ओ. दिनेश कुमार श्रीवास्तव, आई.ओ मनीष कुमार पाण्डेय, बी.एच.डब्ल.ू दुर्गेश कुमार अग्रवाल, एफ.एम. मो0 शाह आलम, मंजू सिंह, रीना तिवारी, रत्ना पाण्डेय,सरोज देवी, नीलम वर्मा, मंजू देवी, रेनू गौतम, शैलजा गौड,़ अनुराधा चौरसिया, रेखा वर्मा, रूमा चौधरी, रजनी पाल, अनीता रानी की उपस्थिति रही।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating