सिद्धार्थनगर। थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह ने दीपावली के शुभ अवसर पर झुग्गी झोपड़ीयों में रहने वाले गरीब और असहाय लोगों में मिठाई और पटाखे वितरित किया। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद भविष्य की कामना की।
जानकारी के अनुसार प्रकाश पर्व दीपावली के दृष्टिगत थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह द्वारा मय पुलिस परिवार के साथ थानाक्षेत्र मिश्रौलिया के झुग्गी झोपड़ीयों में रहने वाले गरीब परिवारों के बीच पहुँच कर मिठाईयां, दीये, मोमबत्तियां व पटाखे आदि का वितरण किया गया।
जिससे गरीब परिवार के बच्चों के चेहरे खुशियों से चहक उठे। थानाध्यक्ष मिश्रौलिया के इस मानवीय कार्य की क्षेत्र के लोगों व आम जनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।