---Advertisement---

जिले में परम्परागत रूप से मनाया गया 77वाँ गणतन्त्र दिवस समारोह

सिद्धार्थनगर। 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन पर परम्परागत रूप से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने प्रातः 8ः30 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।

Rashtra Dhwaj Fahrate Ziladhikari Siddharthnagar 1,जिले में परम्परागत रूप से मनाया गया, 77वाँ गणतन्त्र दिवस समारोह, 26 जनवरी 2026,सिद्धार्थनगर समाचार,प्रशासनिक आयोजन,siddharthnagar men manaya gaya 77 wan gantantrdiwas samaroh,
राष्ट्रध्वज फहराते जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर

ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय संकल्प को पढ़ा गया, उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय संकल्प को दोहराया गया। इसके बाद पुलिस के जवानों द्वारा जिलाधिकारी को सलामी दी गयी। ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य व कलेक्ट्रेट परिवार के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मन्दिर इन्टर कालेज के छात्रों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने कहा कि सभी लोग मिलकर कार्य करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद देश का संविधान बना, 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद बहुत से देश आजाद हुए। भारत देश का अपना संविधान लागू हुआ। भारत देश की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। पूरे विश्व में भारत के लोग बड़ी कम्पनियों में अध्यक्ष/सीईओ के पद काम कर रहे हैं। हम सभी लोगों को गरीबों की सहायता करना चाहिए। हमें देश की सेवा करने का अवसर मिला है। गणतन्त्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। अपने पटल पर आने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशान न करें, सबका काम करें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में अपने बच्चों को बताएं। जिलाधिकारी ने पुनः गणतन्त्र दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश, एडवोकेट सत्यदेव सिंह आदि लोगों द्वारा गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सम्बोधित किया गया।

Rashargan Men Moujud Adhikari,जिले में परम्परागत रूप से मनाया गया, 77वाँ गणतन्त्र दिवस समारोह, 26 जनवरी 2026,सिद्धार्थनगर समाचार,प्रशासनिक आयोजन,siddharthnagar men manaya gaya 77 wan gantantrdiwas samaroh,

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ प्रेम सागर चौधरी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मन्दिर इन्टर कालेज के छात्रों को पुरस्कार दिया गया।

इस कार्यक्रम के पश्चात पुलिस लाइन में आयोजित गणतन्त्र समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा पुलिस लाइन मंे ध्वजारोहण करके पुलिस परेड की सलामी ली गयी। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा गुव्वारे उड़ाये गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा समस्त पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय संकल्प दिलाया।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने 77वें गणतन्त्र दिवस की सभी को बधाई दी। 26.01.1950 को हमारा संविधान लागू किया गया। जिसे हम सभी मनाते हैं। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा शानदार परेड के लिए सभी सराहना की। विभिन्न टोलियों द्वारा सराहनीय परेड की गयी। गणतन्त्र दिवस लागू होने के बाद हम सभी को अधिकार मिला है। हमें आपसी प्रेम बनाये रखना चाहिए। जनपद सिद्धार्थनगर के पुलिस विभाग के जवानों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रस्तवना देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान एवं जीवन मूल्यों का सार है, यह हमें प्रगति पथ पर ले जायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि देश को आजाद कराने में वीर सपूतों ने अपना योगदान दिया उन्हें नमन किया। महिलाओं को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

जनपद में डायल 112 द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है। आपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत जनपद में 16 हजार से अधिक कैमरे लगाये गये हैं। शान्ति, सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्य कर रही है। जनपद में आरक्षी के लिए बैरक/आवास का निर्माण कराया जा रहा है। गुण्डा एक्ट में भी कार्यवाही करते हुए जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा पुलिस विभाग के उत्कृष्ट सेवा के लिए चयनित पुलिस विभाग के अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भंेट किया गया। पुलिस लाइन में विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राआंे द्वारा गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गयी।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण पुलिस बल के जवान आदि उपस्थित थे।

गणतन्त्र दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर जनपद न्यायालय में मा0 जनपद न्यायाधीश, विकास भवन कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिद्धार्थ विश्व विद्यालय में कुलपति द्वारा, समस्त तहसीलों में उपजिलाधिकारी, समस्त विकास खण्डों में खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायत भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायतों में नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा, जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय के प्रधानाचार्याे द्वारा ध्वारोहण किया गया।

इटवा तहसील मुख्यालय सहित क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराकर मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व

सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील मुख्यालय सहित क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सरकारी, अर्द्ध सरकारी भवनों, विभिन्न विद्यालयों पर हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया।

Gantantra Divas 26 Jan 2026,जिले में परम्परागत रूप से मनाया गया, 77वाँ गणतन्त्र दिवस समारोह, 26 जनवरी 2026,सिद्धार्थनगर समाचार,प्रशासनिक आयोजन,siddharthnagar men manaya gaya 77 wan gantantrdiwas samaroh,
इटवा में विभिन्न स्थानों पर ध्वज फहराते हुए

26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बिस्कोहर रोड स्थित तहसील मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी कुणाल द्वारा तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया। संविधान और उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल अरविन्द कुमार सहित अन्य तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।

श्रीमती यशोदा देवी कन्या इण्टर कालेज पर प्रबंधक, नेता प्रतिपक्ष व इटवा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय ने झण्डा फहराया। प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम श्रीवास्तव व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर्व मनाया गया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर मालार्पण के बाद कालेज के प्रबंधक व विधायक माता प्रसाद पाण्डेय ने झण्डा फहराया।

उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करतेे हुए संविधान की जानकारी दिया और इसकी रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य रामकांत द्विवेदी, उप प्रधानाचार्य अशोक तिवारी, देवेन्द्र कुमार द्विवेदी, ज्ञानदेव मौर्य आदि अध्यापक व चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

डा. राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज पर प्रबंधक व नेता प्रतिपक्ष व वर्तमान विधायक माता प्रसाद पाण्डेय ने झण्डा झण्डा फहराया। इस अवसर पर डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. अष्टभुजा पाण्डेय, डा. संतोष पाण्डेय, एसपी मणि, अम्बिकेश्वर मणि त्रिपाठी, नवनीत शुक्ला, डा. नुरुल हसन, राम प्रवेश पाण्डेय, डा संतोष कुमार पाण्डेय, डा पवन पाण्डेय आदि प्रवक्ता उपस्थित रहे।

वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, रईस अहमद इण्टर कालेज पर झण्डा फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। अर्जक संघ कार्यालय पर एडवोकेट राम सूरत यादव की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व जिला संयोजक रवि प्रताप चौधरी ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर अधिवक्ता एडवोकेट अशोक कुुमार कश्यप आदि उपस्थित रहे। पूर्वांचल विकास मंच कार्यालय पर अध्यक्ष नन्दलाल सोनी ने झण्डा फहराया। इस अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक डॉ० जंग बहादुर चौधरी, संस्था के उप संरक्षक डॉ०. निसार अहमद खां, जय कुमार पांडेय, अभिषेक जायसवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, मसीहुद्दीन चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

बांसी रोड स्थित बी.आर.सी. कार्यालय पर झण्डा फहराया गया। विद्युत उपखण्ड इटवा, थाना इटवा, डाक घर, सीडीपीओ कार्यालय, एसबीआई कार्यालय, विकास खण्ड मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख श्रीमती सूर्यमती पाण्डेय ने झण्डा फहराया। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी जगनरायन चौधरी, सचिव विजय कुमार, मो0 जावेद, मुख्तार अली, हरेन्द्र नाथ पाण्डेय, विजय पाल मौर्य सहित सुमित श्रीवास्तव, जय प्रकाश, विकास खण्ड के अन्य कर्मचारी तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिनिध इटवा शोभित पाण्डेय उपस्थित रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अधीक्षक डा. संदीप द्विवेदी ने झण्डा फहराया। इस अवसर पर डॉ. वी. के. सिहं, डॉ. मो. शमीम खान, डॉ. संतोष राय, डॉ सुनील कुमार चौधरी, सुरेश मिश्र, अनिल यादव सहित सीएचसी के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। अल्फारूक इन्टर कालेज पर पूर्व सांसद हाजी मु. मुकीम ने झण्डा फहराया। इस अवसर पर प्रबंधक मौलाना शब्बीर अहमद मदनी, प्रधानाचार्य उबैदुर रहमान, डॉ मो. ईसा, इकराम खान आदि अध्यापक व काजेल के बच्चे उपस्थित रहे।

नेशनल पब्लिक स्कूल, मिल्लत पब्लिक स्कूल, नव ज्योति पब्लिक स्कूल, सिटी मांटेसरी स्कूल, एम्मानुएल मिशन स्कूल, सरस्वती विद्यालय पर ध्वज फहराया गया। जामिया अहले सुन्नत फैजाने रजा इटवा के प्रबंधक हाजी अब्दुल मोईद ने झण्डा फहराया।

फातिमा इण्टर कालेज सेमरी खानकोट में प्रबंधक एडवोकेट अब्दुल सलाम ने झण्डा फहराया। इसके उपरांत छात्र छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर उ0प्र0 के प्रदेश सचिव युवा नेता डॉ नादिर सलाम, प्रबंधक एडवोकेट अब्दुल सलाम सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ब्लाक मुख्यालय अन्तर्गत क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों पर झण्डा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया गया। कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व सांसद मु0 मुकीम, भाजपा कार्यालय पर पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने झण्डा फहराया। सपा कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान ने झण्डा फहराया। इस अवसर पर अब्दुल लतीफ सहित तमाम सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खुनियांव प्रतिनिधि के अनुसार- खुनियांव विकास खण्ड अन्तर्गत कनवर स्थित प्राथमिक विद्यालय, मदरसा दारुस्सलाम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मदरसा कादिरिया फैजाने रजा, प्राथमिक विद्यालय जोगी डीह, सना पब्लिक स्कूल, राम अवतार मेमोरियल पब्लिक स्कूल, श्रीहरि राम शर्मा इण्टर कालेज में झण्डा फहराया गया।
सेन्दुरी स्थित सुनील मोबाइल शॉप पर ध्वज फहरा कर गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया तथा शोभायात्रा निकाला गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बेचयी यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध खुनियांव राजेन्द्र दूबे, क्षेपंस दीनानाथ मिश्र, शमीम आलम, सोनू तिवारी, राजू मौर्य, अनिल गुप्ता, सतेन्द्र यादव, गणेश सिंह, सुनील यादव, डा राम चरन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुनियांव में अधीक्षक डा. पी. एन. यादव ने झण्डा फहराया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केन्द्र के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। हाट शाखा खुनियांव, श्रीमती राज देयी देवी इण्टर कालेज मझौवा में झण्डा फहराया गया। इसी के साथ विभिन्न प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में झण्डा फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।

प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन तेलियाडीह में झण्डा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दद्दन सिंह द्वारा फहराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक संजय, सत्येन्द्र, पुरूषोत्तम, गोपाल प्रसाद, सचिव मोईदुर्रहमान, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि अबरार अली चौधरी, ग्राम रोजगार सेवक राजेन्द्र प्रसाद, आंगड़बाड़ी रोहणी देवी, सुधा देवी, मीना देवी, रसोइया लक्ष्मी देवी, राजदेई, रामदेव उपस्थित रहे।

एम. आई. पब्लिक स्कूल बनगाई में गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। ध्वज ग्राम प्रधान गिरधारी लाल सोनी ने फहराया। इस अवसर पर राम सरन एवं उपप्रबंधक साजिद शेख, विद्यालय संस्थापक राजाराम चौधरी, उपप्रधानाध्यापिका प्रतीक्षा पाण्डेय ने दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती गीत, स्वागत गीत, देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating