विश्व पर्यावरण दिवस पर सिद्धार्थनगर में 6.23 लाख पौधरोपण का अभियान, सांसद जगदंबिका पाल ने दिलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संकल्प

By
On:

सिद्धार्थनगर, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। विकास खंड नौगढ़ की ग्राम पंचायत पलिया टेकधर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह तथा प्रभारी निदेशक सामाजिक वानिकी नीला एम सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद जगदंबिका पाल का स्वागत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बुके भेंट कर किया गया।

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक ही दिन में पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके तहत सिद्धार्थनगर जनपद में 6.23 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बढ़ता वैश्विक तापमान और पर्यावरणीय असंतुलन आज पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। जल संरक्षण और भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना आवश्यक है। पेड़ों की जड़ें वर्षा जल को धरती में संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गर्मी और जलवायु परिवर्तन की समस्या का प्रभावी समाधान वृक्षारोपण ही है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और किसानों की सहभागिता से पौधरोपण अभियान को सफल बनाया जा रहा है। मनरेगा के माध्यम से किसानों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके बाद सांसद जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, प्रभारी निदेशक सामाजिक वानिकी नीला एम तथा अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, डीसी एनआरएलएम देवनंदन दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, एसडीओ वन विभाग बीना तिवारी, स्काउट-गाइड के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating