सिद्धार्थनगर। विद्युत वितरण उपखण्ड प्रथम इटवा के उपखण्ड अधिकारी ने सभी विद्युत बिल के बकाएदार उपभोगताओं से बिजली बिल में दी जा रही छूट योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
एसडीओ राजकुमार ने 20 दिसम्बर 2025 को बताया कि क्षेत्र के सभी बिजली बिल के बकाएदार उपभोक्ता सरकार द्वारा संचालित बिजली बिल छूट योजना का अधिक से अधिक लाभ उठावें। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बकाया बिजली बिल पर सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल सके।
एसडीओ ने आगे कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया है। वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं। यह योजना सीमित समय के लिए लागू है। इसलिए पात्र उपभोक्ता समय रहते आवेदन अवश्य करें।
विद्युत उपभोगता अपने नजदीकी बिजली उपकेंद्र या विद्युत कार्यालय इटवा में संपर्क करें। बकाया बिजली बिल का पूरा विवरण निकलवाएं। योजना के अंतर्गत निर्धारित राशि जमा कर छूट का लाभ प्राप्त करें।
उपखण्ड अधिकारी राजकुमार ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल विद्युत विभाग द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के आधार पर ही प्रक्रिया पूरी करें।