---Advertisement---

बांग्लादेश में हिन्दू उत्पीड़न के खिलाफ आप ने डुमरियागंज में किया विरोध प्रदर्शन

By
Last updated:

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय के विरुद्ध हो रहे संगठित नरसंहार, मंदिरों पर हमले, महिलाओं और बच्चों के साथ की जा रही अमानवीय बर्बरता और भय के साये में हो रहे जबरन पलायन को लेकर आम आदमी पार्टी “आप” ने मोदी सरकार पर विरोध प्रदर्शन कर तीखा हमला बोला है।

  • हिंदू विरोधी हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी मौन क्योंः इमरान लतीफ़
  • हिंदुओं का खून बह रहा है, मोदी सरकार सो रही है”: इमरान लतीफ़
  • सरकार बताए- हिंदू पहले या कॉर्पाेरेट?:इमरान लतीफ़

आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर हुए धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ़ ने कहा है कि पड़ोसी देश में हिंदुओं का खून बह रहा है और भारत की केंद्र सरकार सत्ता, व्यापार और कॉर्पाेरेट हितों की आड़ में आंखें मूंदे बैठी है।

आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इमरान लतीफ़ ने मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जब बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही है, मंदिर जलाए जा रहे हैं और पूरे गांव डर के साये में जीने को मजबूर हैं, तब प्रधानमंत्री मोदी खामोश क्यों हैं? क्या हिंदुओं का जीवन अडानी जैसे कॉर्पाेरेट सौदों से कम अहम है?

इमरान लतीफ़ ने आगे कहा कि मोदी सरकार की यह चुप्पी कायरता नहीं तो और क्या है? अगर सत्ता में बैठी सरकार आज भी व्यापार और बिजली आपूर्ति को प्राथमिकता दे रही है, तो यह साफ है कि उनके लिए मानवता और हिंदू जानों से ज्यादा मुनाफ़ा मायने रखता है।

Bangladesh Hindu Samuday Utpeedan Aam Aadmi Party Virodh Prdrshan 1,बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय पर अमानवीय बर्बरता के खिलाफ आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन,बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय का उत्पीडन,आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन,डुमरियागंज समाचार,सिद्धार्थनगर समाचार,राजनीतिक समाचार,bangladesh hindu samuday utpeedan aam aadmi party virodh prdrshan,
आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इमरान लतीफ़

आप नेता इमरान लतीफ़ ने कहा कि अगर आज भारत सरकार ने निर्णायक कदम नहीं उठाए, तो यह इतिहास में दर्ज होगा कि सत्ता के लालच में मोदी सरकार ने हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों पर आंखें मूंद लीं।

इमरान लतीफ़ ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने तत्काल ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आम आदमी पार्टी देशभर में जन आंदोलन, प्रदर्शन और संवैधानिक दबाव के ज़रिये सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए मजबूर होगी। आम आदमी पार्टी पीड़ित हिंदू समुदाय के साथ खड़ी है और यह लड़ाई तब तक लड़ेगी जब तक अत्याचार बंद नहीं होते।

प्रान्त महासचिव रजत चौरसिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग करती है कि बांग्लादेश से सभी व्यापारिक और कूटनीतिक संबंध तुरंत खत्म किए जाएं।

जिला प्रभारी अनुज पाठक ने कहा कि भारत की बिजली किसी ऐसे देश को नहीं दी जा सकती जहां खुलेआम हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा हो। अडानी समूह द्वारा दी जा रही बिजली आपूर्ति भी तुरंत रोकी जाए।

विरोध प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के लोग

जिला अध्यक्ष जलाल अहमद ने कहा जिस तरह बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में संरक्षण दिया जा रहा है, उसका खामियाजा वहां के हिंदू और भारतीय मूल के लोग भुगत रहे हैं। प्रधानमंत्री को यह स्पष्ट करना होगा कि क्या यह संरक्षण हिंदू विरोधी हिंसा की कीमत पर दिया जा रहा है?

प्रदर्शन में कृष्णगोपाल चौधरी, इमरान खान, नोमान उस्मानी, शिव कुमार, अजय यादव, डॉ आमिर क़ाज़ी, मो0 आलम, पप्पू शेख, बब्लू मलिक, साजिद आदि मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating