---Advertisement---

पूर्व मंत्री ने चौपाल में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की दिया जानकारी

By
On:

सिद्धार्थनगर। पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने खुनियावं ब्लॉक के ग्राम संदलजोत में चौपाल आयोजित कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के बारे में मौजूद लोगों के जानकारी दिया। सपा छोड़कर आए लोगों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते पूर्व मंत्री ने कहा कि सेवा भाव से भरी भाजपा की कार्य संस्कृति का परिचय है। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य करती है।

भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को पक्का मकान, आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज, उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि से किसानों को सीधी आर्थिक सहायता, और निशुल्क राशन योजना से करोड़ों परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

डॉ. द्विवेदी ने कहा कि उनके नेतृत्व में यह क्षेत्र विकास और जनसेवा की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे सरकारी योजनाओं की सही जानकारी जरूरतमंदों तक पहुँचाएँ और उन्हें उनका अधिकार दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी ठंड, बाढ़ और सूखे जैसी परिस्थितियों में जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दूवे, मण्डल अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, शक्ति केंद्र संयोजक विनोद चौधरी, मतीउल्लाह, सुखराम चौधरी, भाजपा बूथ अध्यक्ष चिनकू यादव, तिलक राम मौर्य, डॉ वकील, अरविंद मिश्रा, मस्तराम, सफ़ीउल्लाह चौधरी, रामफेर, जितेंद्र, सहाबुल्लह, कमाल अहमद, रमेश विश्वकर्मा, इम्तियाज़ चौधरी, महबूब आलम, सुनील पाण्डेय, सुनील सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating