सेक्टर सह सेक्टर प्रभारियों के साथ विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय ने की बैठक

By
On:
🎉 पर्व विशेष विज्ञापन ऑफर
अपने कारोबार और शुभकामना संदेश को News Universal Hindi पर प्रदर्शित करें
FREE से PREMIUM तक विज्ञापन विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन देने का तरीका जानें →

सिद्धार्थनगर। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष इटवा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय के आवास पर सेक्टर सह सेक्टर प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनवरी माह में सेक्टर वार पी0डी0ए0 चर्चा कार्यक्रम किए जाने को लेकर रूप रेखा तैयार किया गया।

बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान ने किया। बैठक में जनवरी माह में सेक्टर वार पी0डी0ए0 चर्चा कार्यक्रम किए जाने को लेकर रूप रेखा तैयार किया गया।

फ्री विज्ञापन
Dr.Bhaskar Sharma

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि आज के दौर में राजनीति दूसरे दिशा में जा रही है। सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। बिजली विभाग को भी अडानी के हाथों सरकार औने पौने दामों पर बेचना चाहती है।

फ्री विज्ञापन
Abrar Ali Chaudhary

भाजपा वाले पिछड़ों और दलितों को धर्म के नाम पर फंसाकर गोलबंद करके उनका असली हक छीनना चाहते हैं। पी0डी0ए0 चर्चा के माध्यम से भाजपा की गलत नीतियों को उजागर करना है।

फ्री विज्ञापन
Dr nadir salam

भाजपा सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ी है और आरक्षण व संविधान को खत्म करने की साजिश की जा रही है। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

बैठक को सम्बोधित करते नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय व अन्य

बैठक में प्रदेश सचिव बेचई यादव, जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने अपना विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अजय चौधरी, उदयभान तिवारी, कमाल अहमद, पारसनाथ विश्वकर्मा, अब्दुल लतीफ, सुरेश पाण्डेय, शोभित पाण्डेय, रहमतुल्लाह, मो0 हारून, शक्तिनाथ पांडेय, एजाज शाह, बबलू पाठक, देवेंद्र सिंह, सुनील यादव, माते नेता, रमापति पाण्डेय, जर्रार अहमद, दीनदयाल शर्मा, हजरत अली, दिनेश मिश्र, भोला यादव, हक्कू हसन आदि मौजूद रहे।

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

  • Rating