शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। शोहरतगढ़ तहसील के बैदौली घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे ग्राम पंचायत माधवपुर के टोला मिझुनिया के तीन युवकों की डूबने से हुई मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। शुक्रवार दोपहर तीनों युवकों के शव मिलने के बाद गांव समेत आसपास के इलाकों में मातम छा गया। महज 18 से 19 वर्ष की आयु में तीन युवाओं की असमय मृत्यु से परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।
शोहरतगढ़ डूबने की घटना के पीड़ित परिवारों से मिले डॉ. नादिर सलाम
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं 302 विधानसभा शोहरतगढ़ के नेता डॉ. नादिर सलाम शोकाकुल परिवारों से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
तीन युवकों की मौत को बताया अपूरणीय क्षति
डॉ. नादिर सलाम ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और मर्मांतक घटना है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। इतनी कम उम्र में तीन होनहार युवाओं का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रशासन से पीड़ित परिवारों को सहायता और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार शीघ्र आर्थिक एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध और सतर्कता सुनिश्चित की जाए।
स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे डॉ. नादिर सलाम
इस दौरान सिद्दीक, अलाउद्दीन, अजय कुमार, दिलीप और राजकुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें-
सिद्धार्थनगर: कालानमक धान किसानों को बाजार से 10% अधिक दाम मिलेगा, 1500 मीट्रिक टन खरीद की तैयारी
राम जानकी मंदिर परिसर में जलभराव से पूजा-अर्चना ठप, जिम्मेदार मौन






