---Advertisement---

जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में अनुपस्थित तीन अधिकारियों का एक दिन का वेतन किया अवरूद्ध

By
On:

सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील में नवागत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने वाले जिले के तीन अधिकारियों का एक दिन का वेतन अवरूद्ध करते हुए भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी जिलाधिकारी ने दिया है।

नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में 01 नवम्बर 2025 को इटवा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के तीन अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण अनुपस्थित पाए गए।

जिला अधिकारी ने लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती दिखाते हुए तीनों अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक दिन का वेतन अवरुद्ध कर दिया और भविष्य में पुनरावृति करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का चेतावनी दिया है।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating