चिकित्सकों ने दी डॉ. सैमुअल फैड्रिक सी हैनिमैन को श्रद्धांजलि

By
On:

सिद्धार्थनगर। होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली के जन्मदाता डॉ. सैमुअल फैड्रिक सी हैनिमैन की पुण्यतिथि रविवार को शहर के होम्योपैथिक चिकित्सकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई।

इस अवसर पर शर्मा होम्योपैथिक चिकित्सालय एंड रिसर्च सेंटर इटवा, सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के चीफ होमियोपैथिक कंसल्टेंट डा. भास्कर शर्मा ने डॉ. सैमुअल फैड्रिक सी हैनिमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डा. भास्कर शर्मा ने कहा कि दुनिया के कई देशों में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित कर चुकी है। भारत में इसकी लोकप्रियता दूसरे स्थान पर है। इसमें कोई संदेह नहीं कि भारत जैसे विकासशील देश में लोग इसे अपनाकर बहुत सारी बीमारियों का इलाज सस्ते में कर रहे हैं और स्वस्थ भी हो रहे हैं।

सभी ने डा. हैनिमन को याद किया। डॉ चंद्रशेखर वर्मा, डॉ महेंद्र शुक्ला, डॉक्टर मनोज शर्मा, डॉ अजीत, डॉक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी, संतोष कुमार, महेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating