जागो जनता अभियान सम्मेलन की हुंकार लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकेगें भाजपा सरकार

By
Last updated:

सिद्धार्थनगर। बेतहाशा बढ़ती हुई मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं पूर्वांचल के रुके हुए विकास कार्यों के मुद्दे को लेकर रविवार को इटवा के एक कांप्लेक्स में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में “जागो जनता अभियान” सम्मेलन का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

  • कांग्रेसियों ने आयोजित किया जागो जनता अभियान सम्मेलन

जागो जनता अभियान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव अनिल यादव भी मौजूद रहे।

इस जागो जनता अभियान सम्मेलन का संचालन प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडेय ने किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह-

जागो जनता अभियान सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि जबसे केन्द्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तबसे मंहगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।

ग़रीब आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। सरकारी कार्यालय लूट खसोट का अड्डा बन गये हैं। पूर्वांचल में विकास के कार्य एकदम ठप्प पड़े हुए हैं।

आम जनता हताश और निराश होकर बड़ी आशा भरी नजरों से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी की तरफ देख रही है। और जनता मन बना चुकी है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगें। आगामी 2024 में केन्द्र में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।

प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव-

प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव ने कहा कि मोदी जी ने देश की जनता से वादा किया था कि अगर भाजपा सरकार बनी तो हम सौ दिन में मंहगाई कम करेंगे लेकिन नौ-वर्ष बीत गये मंहगाई आसमान पर पहुंच गई। इसलिए हम आपको जगाने आये हैं, कि आप उठ कर खडे हो जाइये और 2024 में केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकिए।

जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, पूर्व सांसद मो. मोकीम ने कहा-

कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, पूर्व सांसद मो. मोकीम एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अरशद खुर्शीद ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता को जगाने का अभियान जनपद में निरंतर चलता रहेगा।

“जागो जनता अभियान” सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष काजी सुहेज व मंच पर मौजूद अन्य लोग

युवा नेता डा. नादिर सलाम-

प्रदेश पीसीसी सदस्य एवं युवा नेता पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी डा. नादिर सलाम ने कहा कि वर्तमान समय में देश एवं प्रदेश की जनता मंगाई, बेरोगारी से जूझ रही है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाले लोग स्वयं महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रहे है।

किसानों, अल्पसंख्यकों, दलितों की स्थिति बहुत दयनीय है। अब जनता को जागरूक होने और अपने अधिकार को जानने और मांगने की आवश्यकता है।

इन लोगों ने किया संबोधित-

जागो जनता अभियान सम्मेलन को बस्ती के पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडेय, विधानसभा बांसी की पूर्व प्रत्याशी किरन शुक्ला, त्रिभुवन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, अभिनय राय, रंजना मिश्रा, सादिक अहमद, दीपक यदुवंशी, अकील अहमद मुन्नू, कृष्ण बहादुर सिंह आदि ने भी जागो जनता अभियान सम्मेलन को संबोधित किया।

ये लोग रहे मौजूद –

इस अवसर पर अब्दुल सलाम खाँ एडवोकेट, प्रहलाद गिरि, असलम खुर्शीद, इश्तियाक चौधरी, गालिब बिसेन, आसिफ रिज्वी, मुकेश चौबे, होरी लाल श्रीवास्तव, अफसार अहमद, मो. हमजा, फैजान अहमद, प्रमोद कुमार, दिनेश वर्मा, जितेन्द्र धर द्विवेदी, शौकत अली।

लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, नफीस चौधरी, राजन श्रीवास्तव, अकबर अली, मुनीर अहमद, सतीश त्रिपाठी, पप्पू खान, अशोक मौर्या, मनोज श्रीवास्तव, मैनुद्दीन खान, बीपत राम शर्मा, विक्की रिज्वी, साहिल राईनी, राम वृक्ष यादव, अखलाक अहमद।

सुरेश शुक्ला, मुनीर अहमद, विवेक श्रीवास्तव, विश्वनाथ चौधरी, मतीऊल्लाह खान, मनोज श्रीवास्तव, पंकज चतुर्वेदी, सोनू त्रिपाठी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating