मासिक किसान पंचायत आयोजित कर सौंपा पांच सूत्रीय मांगपत्र

By
Last updated:

सिद्धार्थनगर। खुनियांव विकास खंड परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मासिक किसान पंचायत आयोजित कर समाधान की मांग हेतु खण्ड विकास अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सोंपा।

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता का मासिक किसान पंचायत

मासिक किसान पंचायत ब्लॉक अध्यक्ष खुनियांव राम प्रकाश चौधरी के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें किसानों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करके उनके समाधान हेतु खंड विकास अधिकारी को विज्ञापन सौंपा गया।

खण्ड विकास अधिकारी द्वारा नामित मनरेगा ए.पी.ओ. प्रशांत श्रीवास्तव ने ज्ञापन प्राप्त किया। दिए गए ज्ञापन में मांग किया गया है कि ग्राम पंचायत जलकारी उर्फ खजुहा में बाल पोषाहार कई महीनांे से वितरित नहीं किया गया है।

ग्राम पंचायत बगहवा मंदिर के बगल में इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है। गुलरिया में हनुमान मंदिर पर हैंडपंप खराब है। जिसे यथाशीघ्र ठीक कराया जाए। ग्राम पंचायत जलकारी उर्फ खजुहा में आंगनबाड़ी केंद्र को बकरी पालन केंद्र बना दिया गया है। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाए। आंगनबाड़ी को सुचारू रूप से संचालित किया जाए।

खुनियांव ब्लाक परिसर में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। यहां शौचालय की व्यवस्था की जाए। ग्राम पंचायत धोबहा एहतमाली के टोला छोटकी बरहिया में शब्बीर चौधरी के घर से कुनई मौर्य के घर तक नाली निर्माण कराया जाए।

ज्ञापन देने वालों में सुदामा प्रसाद यादव, बरकतुल्लाह, पतिराम चौधरी, सालिक राम चौधरी, पूर्णमासी चौहान सहित भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Related News

Leave a Comment

  • Rating