पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयन्ती मनायी गयी

By
On:

सिद्वार्थनगर। समाजवादी पार्टी शोहरतगढ़ कैम्प कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयन्ती सादगी से मनायी गयी। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्र ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आर्थिक नीतियों के चलते ही देश के किसानों के प्रति न्याय का रास्ता प्रशस्त हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी उनके रास्ते पर चलते हुए किसानों को न्याय दिलाने के लिए संकल्पित है।

उत्तर प्रदेश और केन्द्र की मौजूदा सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं। भाजपा की आर्थिक नीतियों के चलते खेतिहर किसान घाटे में है। कर्ज और महंगाई से त्रस्त किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव राममिलन भारती, प्रदेश सचिव छात्र सभा अजय चौरसिया, घनश्याम यादव, संदीप साहनी, जयश्री, अभिनय सहित अन्य प्रमुख लोगों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating