थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने 03 चोरों को किया गिरफ्तार इतने सामान हुए बरामद

By
On:

सिद्धार्थनगर। थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने थानाक्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन ने 20 हजार रूपया का पुरस्कार दिया है।

जानकारी के अनुसार 12/13 सितम्बर 2025 की रात्रि को थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रामदेव मय टीम सभी लोग मन्नीजोत चौराहे पर मौजूद थे। क्षेत्र में हो रही चोरी कि घटनाओं से सम्बन्धित थाना स्थानीय पर 18 जुलाई 2025 को पंजीकृत मु0अ0सं0 113/25 धारा 331(4), 305 ए बीएनएस तथा दिनांक 12 जुलाई 2025 को पंजीकृत मु0अ0संस0 151/25 धारा 331(4), 305 ए बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों के बारे में आपस में हमलोग बातचीत कर रहे थे।

मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि विशुनपुर हरि व चिताही चौराहे के पास से डी0जे0 की चोरी हुई है उसको चोरी करने वाले तीन लोग सुनील कबाड़ी रसूलाबाद के घर पर बैठ कर आपस में बात कर रहे थे कि आज चोरी के सामान को हबीबपुर में जहाँ छुपा कर रखे हैं, उसको ले जा कर कही बेच देंगे। जो संदिग्ध व आपराधिक प्रवृति के लग रहे हैं। जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं।

इस सूचना पर संयुक्त टीम ग्राम हबीबपुर में पहुंचे कि सड़क के किनारे स्थित पक्का मकान जहाँ पर एक पिकप, एक मोटर साइकिल व 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से 15 अदद एम्प्लीफायर, 03 अदद ब्रास ओवर, 01 अदद सोलर प्लेट, 01 अदद ट्यूबलर बैटरी, 05 अदद पट्टा, 06 अदद साउंड बाक्स, 54 अदद ट्यूटर, 02 अदद स्पीकर, 01 पिकप व एक मोटर साइकिल आदि बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में जगत राम पुत्र रामनिवास ग्राम बनकटी थाना भवनीगंज जनपद सिद्धार्थनगर। अक्षय कुमार उर्फ रोहित पुत्र रामशंकर ग्राम श्यामदियापुर हिसामुद्दीनपुर थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर। सुनील गुप्ता पुत्र मोहनलाल ग्राम रसूलाबाद थाना गैड़ासबुजुर्ग जनपद बलरामपुर का निवासी है।

चोरी के अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण-

पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग डीजे की दुकानों की रेकी करते हैं तथा पिकप पर चोरी किये हुए डीजे की दुकानों से चोरी कर इसी पिकप पर लाद कर ले आते हैं व अपाची मोटर साइकिल से हम लोगों में से एक व्यक्ति आगे-2 चलकर रोड की रैकी करता है।

चोरी से मिले माल को बेचकर मिले पैसांे को आपस में बराबर बांट लेते हैं। तथा अपने आवश्यकता व शौक की जरूरतों को पूरा करते हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रामदेव थानाध्यक्ष, उ0नि0 इशांशु श्रीवास्तव, उ0नि0 शिवनरायण सिंह, आरक्षी सागर जायसवाल, सत्यवेदी सिंह व रवि कुमार थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating