---Advertisement---

साइबर फ्राड से निकाल लिया 92 हजार रू. तो पुलिस ने दिलाया वापस

सिद्धार्थनगर। थाना कठेला समयमाता साइबर पुलिस टीम ने एक महिला के खाता से निकाले गए पूरे रूपए को वापस दिला दिया है। थाना क्षेत्र की एक महिला के खाता से रू. 92 हजार साइबर फ्राड से निकाल लिया गया था। पीड़िता ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

थानाध्यक्ष थाना कठेला समयमाता अभय सिंह के नेतृत्व में 17 दिसम्बर 2025 को थाना क्षेत्र के ग्राम झकहिया निवासिनी आवेदिका श्रीमती बिट्टा देवी पत्नी रामचंद्र के खाता से 92 हजार रूपया साइबर फ्राड के द्वारा निकाल लिया गया था।

पीडिता की शिकायत पर थाना कठेला समय माता की साइबर पुलिस टीम ने श्रीमती बिट्टा देवी के खाते से साइबर फ्राड के द्वारा निकाले गए सम्पूर्ण धनराशि 92 हजार रू. को वापस करा दिया गया है।

इसके लिए आवेदिका द्वारा साइबर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। थाना कठेला समयमाता साइबर पुलिस टीम में उप निरीक्षक आनंद कुमार, महिला का० ज्योति पांडेय शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating