सिद्धार्थनगर। थाना इटवा पुलिस व जनपदीय एन्टी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की 05 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की भारी मात्रा में सोने व चांदी के जेवरात, नकदी व अन्य सामान बरायमद किया।
चोरी की 05 घटना का किया अनावरण
क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश व प्रभारी निरीक्षक इटवा ने संयुक्त रूप से जारी प्रेसविज्ञप्ति में बताया कि थानाक्षेत्र के ग्राम भुतहवा में संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग की जा रही थी। मुखबीर खास द्वारा सूचना दी गयी कि थानाक्षेत्र में हुई कई चोरी के घटना में लिप्त चोर पुनः चोरी करने के आशय से एक मोटर साइकिल से जा रहा है।
मुखबीर के इस सूचना पर भुतहवा-बहुती मार्ग पर ग्राम भुतहवा तिराहे पर मुखविर के इशारें पर व्यक्ति को रोककर पूछताछ किया गया तो अपना नाम राकेश लोध पुत्र राजदेव निवासी कठही थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 38 वर्ष बताया।
नियमानुसार जामा तलाशी ली गयी तो एक अदद देशी तमंचा 12 बोर तथा से 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज, एक पीली रंग की पन्नी में एक जोड़ी झाला पीली धातु, एक जोड़ी पायल, 06 जोड़ी बिछुआ सफेद धातु तथा व 12500 रुपये बरामद हुआ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना इटवा मु0अ0स0 37/2026 धारा 317(2)/318/319/339 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इटवा पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
उसके पास से एक अदद देशी तमंचा (12 बोर), व 02 अदद जिन्दा कारतूस (12 बोर), नकद रू. 12,500, एक अदद मोटसाइकि चोरी की, एक जोड़ी झाला पीली धातु, एक जोड़ी पायल सफेद धातु, 06 जोड़ी बिछुआ सफेद धातु, एक अदद कटोरा, एक अदद गिलास फूल का, एक अदद डीवीआर, एक अदद सब्बल लोहे का, एक अदद ताला तोड़ने वाला उपकरण बरामद हुआ है।
गिरफ्तार करने वाली संयुक्त पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक इटवा रविन्द्र सिंह, उ0नि0 नरायणलाल श्रीवास्तव प्रभारी एन्टी थेफ्ट टीम, नि0 अपराध संतोष कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 रमेश कुमार, राजेन्द्र कुमार शाही, हेमराज वर्मा, मुख्य आरक्षी जनार्दन, विवेक मिश्रा थेफ्ट टीम, मुख्य आरक्षी राकेश पटेल, आरक्षी रमेश कुमार, नितिन यादव, संजीव कुमार, राकेश मौर्या, पप्पू गौड़ शामिल रहे।