सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खुनियांव विकास खण्ड परिसर में शुक्रवार को वृक्ष लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व पर्यावरण संरक्षण हेतु पहली बार 05 जून 1973 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसी कडी में खुनियांव विकास खण्ड परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2026 को आयोजित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक वृक्ष माँ के नाम और मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ सतीश दिवेदी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि आज पर्यावरण बहुत तेजी से प्रदूषित हो रहा है। हम सबको मिलकर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। प्लास्टिक के प्रयोग से बचना चाहिए। पानी बचाना चाहिए और हमें वन्यजीवों की रक्षा करनी चाहिए। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष मिश्र ने कहा कि सिर्फ वृक्ष लगाने मात्र से हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती है। लगाए गए वृक्षों की देख-रेख और सुरक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए। जितने अधिक वृक्ष होंगे उतना पर्यावरण सुरिक्षत रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी इटवा विधानसभा हरिशंकर सिंह, मंडल महामंत्री प्रधान संगठन व्यास पाण्डेय, जिला संयोजक आशीष तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष शिवाजी गौतम, ग्राम पंचायत सचिव खुनियांव परशुराम मणि त्रिपाठी, मोईदुर्रहमान सहित विकास खंड के अन्य कर्मचारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।