डुमरियागंज में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का विशाल भंडारा, श्रद्धा और सेवा का बना केंद्र

By
On:

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश। ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार के पावन अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सिद्धार्थनगर इकाई के तत्वावधान में डुमरियागंज स्थित तहसील कार्यालय परिसर के सामने श्रद्धा, सेवा और आस्था से ओत-प्रोत विशाल भंडारे एवं हनुमान जी की आरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों तथा श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मोदी त्रिपाठी द्वारा भगवान बजरंगबली के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से हनुमान जी की आरती की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों के साथ आरती में सहभागिता निभाई।

भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल, प्रसाद एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति के सदस्यों ने पूरे अनुशासन और सेवा भाव के साथ व्यवस्थाओं को संभाला।

Indian Journalist Association Bhandara Dumariyaganj

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल हाशिम रिजवी ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं। वहीं प्रदेश सचिव विजय यादव ने कहा कि पत्रकार समाज केवल खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और धार्मिक सरोकारों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाता है।
जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह “बब्बू” ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन निरंतर समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। तहसील अध्यक्ष राजेश यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल हाशिम रिजवी, प्रदेश सचिव विजय यादव, जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह बब्बू, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष राजेश यादव, देवानंद पाठक, गणेश अग्रहरि, देवी लाल, सुनील पांडेय, राहुल सिंह, डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा, अनिल सिंह, पी.डी. दूबे, सच्चिदानंद मिश्र सहित अनेक पत्रकार साथी एवं इसके अतिरिक्त ब्लॉक प्रमुख लव कुश ओझा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीनेन्द्र दत्त उर्फ छोटे यादव, प्रधान संघ उपाध्यक्ष दिलीप पांडे, अवधेश सिंह, मधुसूदन अग्रहरि, अमरेन्द्र त्रिपाठी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की सराहना की।

धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं सेवा भावना से परिपूर्ण यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating