गोंडा के अदनान अली सिद्दीकी बने प्रदेश टॉपर, बिना कोचिंग पाई ओपन रैंक-1

By
Last updated:

गोंडा। जिले के ग्राम अकबरपुर निवासी अदनान अली सिद्दीकी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP 2026) में शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। अदनान ने ग्रुप K5 (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी – लैटरल एंट्री) में 400 में से 248 अंक हासिल कर ओपन रैंक-1 प्राप्त की है, जिससे गोंडा जिले का नाम पूरे उत्तर प्रदेश में रोशन हुआ है।

अदनान, पिता सिराज अली सिद्दीकी एवं माता मोमिना खातून के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने किसी भी कोचिंग संस्थान की मदद नहीं ली। नियमित अभ्यास और सही रणनीति के दम पर उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी मेहनत और आत्मविश्वास आज हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। माता-पिता ने बेटे की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे पूरे परिवार के लिए सम्मान का क्षण बताया। वहीं गांव और क्षेत्र के लोगों ने भी अदनान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अदनान ने बताया कि सीमित समय में भी यदि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ पढ़ाई करें तो बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने उपलब्ध समय का पूरा उपयोग किया और लगातार अध्ययन पर ध्यान केंद्रित रखा, जिसका परिणाम प्रदेश में प्रथम स्थान के रूप में मिला।

ग्राम अकबरपुर, जनपद गोंडा के रहने वाले अदनान की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले और प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating