जय माता दी युवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने हर्षोल्लास से मनाया छठवां स्थापना दिवस

By
On:

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर सामाजिक एवं धार्मिक संगठन जय माता दी युवा चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजीकृत) का छठवां स्थापना दिवस बिड़रा स्थित ट्रस्ट कार्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं सुंदरकांड पाठ से हुआ। इसके बाद सामूहिक आरती, कार्यकर्ता सम्मान समारोह और बैठक आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष विजय पांडेय तथा अभय कुमार पांडेय ने ट्रस्ट के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि ट्रस्ट ने जरूरतमंदों की सहायता, मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान, शिक्षा सामग्री वितरण, कंबल वितरण तथा कोरोना काल में सेवा कार्यों के माध्यम से जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है।

ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने कहा कि संगठन पिछले छह वर्षों से जनपद के सभी 14 विकास खंडों में हजारों युवाओं के सहयोग से सामाजिक सेवा और धार्मिक गतिविधियों का संचालन कर रहा है। उन्होंने भविष्य में सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामकृष्ण यादव ने किया तथा अंत में विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating