नेपाल के झरने में बहा इटवा का युवक, अयोध्या धाम में अंतिम संस्कार

By
On:
🎉 पर्व विशेष विज्ञापन ऑफर
अपने कारोबार और शुभकामना संदेश को News Universal Hindi पर प्रदर्शित करें
FREE से PREMIUM तक विज्ञापन विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन देने का तरीका जानें →

सिद्धार्थनगर । नेपाल के बुटवल क्षेत्र में झरने के पास नहाने के दौरान अचानक आए तेज पानी के बहाव में बहने से इटवा निवासी 34 वर्षीय प्रभात सोनी की मौत हो गई। काफी तलाश के बाद घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर एक नाले से उनका शव बरामद किया गया। शनिवार शाम शव इटवा स्थित घर पहुंचा, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या धाम ले गए। देर रात नम आंखों के बीच अंतिम संस्कार किया गया।

नेपाल के बुटवल में झरने के पास हुआ हादसा

प्रभात सोनी पुत्र अवधेश सोनी नगर पंचायत इटवा के निवासी थे। बताया गया कि उनका ननिहाल नेपाल के मऊ-जिगिनिहवा क्षेत्र में है। परिजनों के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को प्रभात अपनी मां मंजूदेवी, छोटे भाई शिवा और बहन आंचल के साथ नेपाल घूमने गए थे। उनके साथ मामा और परिवार के दो अन्य सदस्य भी थे। परिवार ने रात नेपाल में ही बिताई थी।

फ्री विज्ञापन
Dr.Bhaskar Sharma

शनिवार सुबह परिवार बुटवल स्थित सिद्धेश्वर बाबा मंदिर में दर्शन के लिए निकला था। मंदिर जाते समय परिवार के कुछ सदस्य रास्ते में एक झरने के पास रुक गए और वहां नहाने लगे। इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्र से अचानक पानी का तेज बहाव आ गया।

फ्री विज्ञापन
Abrar Ali Chaudhary

तेज बहाव में बह गए प्रभात सोनी

अचानक आए पानी के तेज बहाव से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। संभलने का मौका मिलने से पहले ही प्रभात पानी की चपेट में आकर बह गए। परिवार के लोगों ने उन्हें तलाशने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल उनका पता नहीं चल सका।

फ्री विज्ञापन
Dr nadir salam

घटना की जानकारी मिलने के बाद नेपाली प्रशासन और पुलिस ने भी तलाश अभियान शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर एक नाले से प्रभात का शव बरामद किया गया। परिजनों के मुताबिक उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गए प्रभात

प्रभात सोनी की मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वह अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी महज चार वर्ष की है, जबकि छोटी बेटी की उम्र अभी डेढ़ वर्ष है।

जवान बेटे की मौत की खबर से पिता अवधेश सोनी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर इटवा पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।

इटवा पहुंचा शव, अयोध्या धाम में हुआ अंतिम संस्कार

शनिवार शाम प्रभात सोनी का शव इटवा स्थित उनके आवास पर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या धाम ले गए। वहां शनिवार रात ही नम आंखों के बीच प्रभात सोनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान परिवार और परिचितों के बीच गम का माहौल रहा।

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Related News

Leave a Comment

  • Rating