NEET UG 2026: साजिदा हॉस्पिटल डुमरियागंज में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने बढ़ाया उत्साह

डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। NEET UG 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एमबीबीएस में चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में डुमरियागंज स्थित साजिदा हॉस्पिटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सफल विद्यार्थियों को मेडल एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


NEET UG 2026 में सफल विद्यार्थियों का साजिदा हॉस्पिटल डुमरियागंज में सम्मान

सम्मान समारोह के दौरान सफल विद्यार्थियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्रा तथा डॉ. आफरीदा उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से प्राप्त सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनती है। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


MBBS में चयनित विद्यार्थियों ने जिले और क्षेत्र का बढ़ाया मान

समारोह में शिवम यादव, फारिया खान, रमित पाण्डेय, स्वाती पाण्डेय, मो. फहीम जीलानी, अदनान अफजल, अबरार अहमद, रजनीश यादव, मो. कासिम फारूकी, रितिक, कमला पुरी, मो. फजील फारूकी और हसान जमील सहित कई विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सिद्धार्थनगर जिले एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।


डॉ. रफीउल्लाह खान बोले— विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों का मार्गदर्शन सफलता की कुंजी

साजिदा हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. रफीउल्लाह खान ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनने के साथ-साथ समाज के जिम्मेदार नागरिक भी बनें, यही सभी की अपेक्षा है।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों से भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने का आह्वान किया।


अभिभावकों और नागरिकों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता

कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र गुप्ता, डॉ. बदरे आलम, रितेश श्रीवास्तव, शमीम, विजय, गोविंद, जाकिर, ग्रीस मिश्रा, जहीर फारूकी, अर्शी, करम हुसैन सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating