बरवाला धाम में भव्य वार्षिक भंडारा और देवी जागरण, साधु-संतों ने लिया हिस्सा

By
On:

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सिद्ध तीर्थ स्थलों में शामिल बरवाला स्थित चमत्कारी देव जाहरवीर गोगाजी धाम में वार्षिक विशाल भंडारे और देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए सिद्ध साधु-संतों, अतिथियों और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत धाम की महंत एवं आध्यात्मिक गुरु बिन्दुनाथ जी उर्फ सिद्धेश्वरी नाथ जी महाराज द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद हवन कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात धाम परिसर में विशाल भंडारे और देवी जागरण का आयोजन किया गया।

देवी जागरण में भजनों से भक्तिमय हुआ बरवाला धाम

देवी जागरण के दौरान भजन गायकों ने देवी मां के भक्ति गीत प्रस्तुत किए। एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुतियों से धाम का वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।

जागरण में शामिल हुए साधु-संतों और अतिथियों का धाम की महंत बिन्दुनाथ जी उर्फ सिद्धेश्वरी नाथ जी महाराज ने अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने सिद्ध साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

साधु-संतों और अतिथियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान धाम की महंत बिन्दुनाथ जी ने आयोजन में पहुंचे साधु-संतों, अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने आश्रम की ओर से सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Barwala Dham Annual Bhandara In Baghpat

इस अवसर पर अर्जुननाथ जी महाराज, छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, पहलवान जितेन्द्र तोमर, महिपाल पूर्व प्रधान, नरेश ठेकेदार, निशान्त तोमर, सुरेशपाल, सन्नी तोमर, सेवक संजय ठाकुर, धर्मेन्द्र, सुभाष, सतपाल, रविन्द्र, मेघनाथ महाराज, सौरव, रविन्द्र तथा चुलकाना से आए सन्नी जी और उनकी टीम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद

वार्षिक धार्मिक आयोजन के दौरान भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। धार्मिक अनुष्ठान, देवी जागरण और भंडारे के चलते बरवाला धाम में दिनभर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

  • Rating