गर्मी के मौसम में शरीर से पसीना निकलना एक आम बात है। परंतु यह पसीना जब अधिक निकलने लगता है तो स्वयं अपने लिए और दूसरों के लिए भी समस्या बन जाती है। बताए गए कुछ उपायों को अपनाकर पसीना की समस्याओं को कम किया जा सकता है।
गर्मी के मौसम में जब शरीर से अधिक पसीना निकलता है तो कपड़ों पर सफेद दाग पड़ जाता है। जो देखने में खराब लगता है। इसके साथ कपड़ों से दुर्गंध आने लगती है। कपड़ों से पसीने की अधिक दुर्गंध आने पर लोग पास आने से भी कतराते हैं।
गर्मी के मौसम में जब शरीर से अधिक पसीना निकलता है तो शर्ट के आस्तीन, कंधे, पीठ आदि पर सफेद सफेद धारियां पड़ जाती हैं। जिससे स्वयं को शर्म महसूस होती है। इसके अलावा कलाई घड़ी में पसीना और धूल के कारण अजीब दुर्गंध आने लगती है।
उपरोक्त पसीना की समस्याओं से पूरा छुटकारा पाने के लिए गर्मी के मौसम में हमें कुछ उपाय करने चाहिए। जिससे कि शरीर से पसीना अधिक न निकले।
हमें पसीना की समस्या के लिए यह उपाय करना चाहिए-
गर्मी के मौसम में हमें मिर्च मसाला वाला भोजन नहीं करना चाहिए। काफी, चाय कोल्ड ड्रिंक के बजाए नींबू वाला पानी, नारियल वाला पानी आदि पीना चाहिए। धूप में निकलते समय छाते का प्रयोग करना चाहिए। थोड़े-थोड़े समय पर थोडा थोडा पानी पीते रहना चाहिए।
अधिक उत्तेजित नहीं होना चाहिए। जूता पहनने के बजाय सैंडल आदि का प्रयोग करना चाहिए। यदि जूता पहनंे तो जल्दी-जल्दी मौजों को बदल लेना चाहिए। गर्मी के मौसम में अधिक चुस्त कपड़े नहीं पहनना चाहिए। सूती और हल्के रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। जिससे शरीर के अन्दर से हवा आने जाने में आसानी हो। उपरोक्त टिप्स को अपना कर हम पसीना की समस्याओं से कुछ हद तक छुटकारा पा सकते हैं।