सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने मिश्रा बिल्डिंग मैटेरियल, काज़ी रूधौली एवं शुक्ला सीमेंट खाद विक्रेता काज़ी रूधौली का निरीक्षण किया। कमी पाए जाने पर दुकान को शील कराया।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने 14 दिसंबर 2025 को दो दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा खाद के स्टॉक को देखा गया। जिलाधिकारी द्वारा वितरण राजिस्टर को भी देखा गया। जिलाधिकारी द्वारा किसानों से फोन पर वार्ता किया गया।
किसानों द्वारा ओवर रेटिंग की शिकायत किया गया। इसके अतिरिक्त किसानों का गलत मोबाइल नंबर वितरण रजिस्टर में लिखा गया था तथा किसानों द्वारा खरीद की गयी उर्वरक की संख्या अधिक दर्ज किया गया था।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन द्वारा कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए मिश्रा बिल्डिंग मैटेरियल, काज़ी रूधौली एवं शुक्ला सीमेंट खाद विक्रेता काज़ी रूधौली का लाईसेंस निरस्त करते हुए दुकान को सील करने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि अधिकारी मु0 मुज्जामिल द्वारा मौके पर उक्त दोनों दुकानों को सील करा दिया गया है।