---Advertisement---

थाना इटवा मिशन शक्ति टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन कर महिलाओं को किया जागरूक

By
On:

सिद्धार्थनगर। थाना इटवा मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम मस्जिदिया में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन कर महिलाओं को सुरक्षा के बारे में व हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दिया तथा मिशन शक्ति अभियान 5.0 का स्टीकर भी चस्पा किया।

प्रभारी निरीक्षक इटवा रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में 19 दिसम्बर 2025 को थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र की महिलाओं को जो थाने तक नहीं आ सकती हैं, बहू बेटी सम्मेलन के तहत चौपाल लगाकर बहु-बेटियों को जागरूक किया गया। खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे में जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया।

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं के बारे में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय में महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर व नए कानून के बारे में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम में उ0 नि0 गोपाल, आ0 सचिन यादव, म0 आ0 अल्का त्रिपाठी की मौजूदगी रही।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating