22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या घर में मातम गांव में शोक

By
On:
🎉 पर्व विशेष विज्ञापन ऑफर
अपने कारोबार और शुभकामना संदेश को News Universal Hindi पर प्रदर्शित करें
FREE से PREMIUM तक विज्ञापन विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन देने का तरीका जानें →

सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत परसिया गांव में मंगलवार को 22 वर्षीय एक युवती का फंदे से लटक कर आत्महत्या करने की घटना सामने आयी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल किया।

22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार 24 फरवरी 2026 की सायं परसिया गांव निवासी 22 वर्षीय साधना पुत्री श्रीराम प्रजापति मंगलवार को घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर युवती ने दुपट्टे का फंदा बनाकर छत के कुंडे से लटक गई। जब परिजन घर लौटे और दरवाजा खोला तो साधना को फंदे से लटका पाया। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

फ्री विज्ञापन
Dr.Bhaskar Sharma

किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। शाम को थाना अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू किया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसने अपने स्तर पर जांच पड़ताल किया।

फ्री विज्ञापन
Abrar Ali Chaudhary

थाना अध्यक्ष इटवा रवीन्द्र सिंह ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है, लेकिन इसके पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी संभावित तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है।

फ्री विज्ञापन
Dr nadir salam

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

  • Rating