तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में शोक

By
On:

सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम दुफेड़िया में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुफेड़िया निवासी ताबिश (17) पुत्र जमाल गर्मी से राहत पाने के लिए गांव के पूरब स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। तालाब के किनारे मौजूद अन्य लड़कों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जाल की मदद से किशोर की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ताबिश का शव तालाब से बरामद किया गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक को तैरना नहीं आता था। आशंका है कि नहाते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में पहुंच गया और हादसे का शिकार हो गया।

घटना की सूचना पर इटवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक के पिता किसी कार्य से बाहर गए हुए थे और उनके घर लौटने का इंतजार किया जा रहा था।

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोर की मौत तालाब में डूबने से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Related News

Leave a Comment

  • Rating