सम्पूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

By
Last updated:

सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। यहां कुल 53 मामला आया जिसमें से 01 मामले को मौके पर तुरंत निस्तारित कर दिया गया।

तहसील समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास व अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी इटवा कर्मेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।

News Universal, tahsil samadhan diwas,

मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने सम्पूर्ण समाधान दिवस इटवा में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, असहायों को उचित एवं त्वरित न्याय दिलाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

किसी भी पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय दिलाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नहीं रहना चाहिए।

यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 53 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुआ। जिसमें राजस्व-33, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-13, विकास-06, अन्य विभाग का-01 मामले आया। जिसमें राजस्व विभाग के 01 मामले को मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया।

तहसील दिवस में अवशेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम में तहसील के लेखपालगण ने अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग किया।

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त तहसीलदार इटवा धर्मवीर भारती, खण्ड विकास अधिकारी इटवा राज कुमार, खण्ड विकास अधिकारी खुनियांव राकेश कुमार पाठक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डा. संदीप द्विवेदी सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating