मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म- प्रधानाचार्या शारदा चौधरी

By
On:

सिद्धार्थनगर। खुनियांव ब्लाक क्षेत्र के मिठौवा बाजार में बृहस्पतिवार को जय माता दी युवा चौरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष मनोज अग्रहरि के अध्यक्षता में सैकड़ो जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कन्या इंटर कॉलेज मिठौवा की प्रधानाचार्या शारदा चौधरी ने कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ट्रस्ट द्वारा लगातार कंबल वितरण का कार्य पूरे जिले में किया जा रहा है, जो की बहुत ही सराहनीय है।

उन्होंने ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुई के प्रधानाध्यापक अभय पांडेय और वरिष्ठ समाजसेवी ओमेश्वर पुरी रहे।

अभय पांडेय ने कहा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे जिले में हमेशा सामाजिक व धार्मिक कार्य किया जाता है। जिसकी चर्चा पूरे जिले में बनी रहती है। ट्रस्ट 2020 से ही लगातार कंबल वितरण व विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्य करती रहती है।

ओमेश्वर पुरी ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए और ऐसा आयोजन करना चाहिए। उन्होंने कहा मनोज अग्रहरि के अगुवाई में यह कार्य पूरे जिले में बहुत ही सराहनीय है।

कार्यक्रम संयोजक राम उग्रह अग्रहरि और गोपाल सिंह रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने कहा कंबल वितरण कार्यक्रम पूरे जिले में सभी ब्लॉकों में किया जा रहा है।

इस कड़ाके की ठंडक में हजारों जरूरतमंदों में कंबल वितरण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना हम सब का परम सौभाग्य है। कार्यक्रम का संचालन प्रचार मंत्री रामविलास शर्मा ने किया। वरिष्ठ समाजसेवी पारसनाथ शुक्ला ने भी ट्रस्ट के कार्यों की खूब सराहना की।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष मनोज अग्रहरि, मुख्य अतिथि शारदा चौधरी, विशिष्ट अतिथि अभय पांडेय, ओमेश्वर पुरी, अरुण चौधरी, कार्यक्रम संयोजक राम उग्रह अग्रहरि, गोपाल सिंह, जय प्रकाश सिंह, शिवम् अग्रहरि, सोनू मौर्या, रामकृष्ण यादव, कुंवर सिंह, संतोष जायसवाल, कमलेश, गोपाल जायसवाल, पवन निषाद, राम विलास शर्मा, जलंधर, पंचम निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Related News

Leave a Comment

  • Rating