सामूहिक बलात्कार के 02 आरोपी गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

By
Last updated:

मिश्रौलिया(सिद्धार्थनगर)। थाना मिश्रौलिया पुलिस ने सामुहिक बलात्संग के 02 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा।

थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह मयफोर्स 04.12.2025 को गश्त पर थे। इसी दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/25 धारा 70(1), 76, 115(2) से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्तों को ग्राम गौरडीह नवेल के पुलिया मोड के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार वांछित अभियुक्तों में रोहित उर्फ कल्लू राजभर पुत्र राजमंगल, ग्राम सोनौली नानकार टोला भरवनडीह थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर व राकेश उर्फ रामरचन पुत्र चिनमुन उर्फ चुनमुन निवासी उंचडीह थाना कठेला समयमाता जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह, उ0नि0 छविनाथ राम, हे0का0 तेजप्रकाश मौर्या, राकेश कुमार, का0 अरविन्द गौड़ शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating