सो रही पत्नी पर निर्दयी पति ने पेट्रोल डाल कर किया जलाने का प्रयास। हुआ गिरफ्तार

By
On:

सिद्धार्थनगर। अक्सर देखा गया है कि प्रेम सम्बंध जब परवान चढ़ता है तो शादी में बदल जाता है। शादी के बाद जब पारिवारिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ता है तो विवाद में बदल जाता है। इस विवाद में कौन कितना हैवान और निर्दयी बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है।

ऐसा ही एक मामला खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलवालगुनही गांव का सामने आया है। जहां पत्नी का आरोप है कि उसका पति सोते समय अपने पत्नी के ऊपर पेट्रोल डाल कर उसे जलाने का प्रयास किया। पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना गुरूवार रात की बतायी जा रही है। पुलिस ने आरोपी पति को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया।

बताया जाता है कि खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलवालगुनही निवासी सोएब पुत्र सरवर का इसी थाना क्षेत्र निवासी पडोस के गांव बतसा की रहने वाली ताहिरा से उसका प्रेस हो गया। बताया जाता है कि दोनों ने चार साल पहले शादी कर लिया था। दोनों से एक बच्चा है।

शादी के कुछ दिन बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवादों का सिलसिला शुरू हुआ। जो थमने का नाम नहीं लिया। गुरूवार रात ताहिरा के अनुसार वह सो रही थी। उसके पास उसका एक अबोध बच्चा बगल में सो रहा था। रात में पति शोएब ने उस पर जलाने की नियत से पेट्रोल डाला। लेकिन पेट्रोल पडते ही उसने जाग कर शोर मचाना शुरू किया। जिससे पास पडोस के लोग एकत्र हो गए। आरोपी पति फरार हो गया।

पीडिता ने दूसरे दिन घटना की सूचना खेसरहा थाने पर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद शनिवार को माननीय न्यायालय भेज दिया।

तहरीर के आधार पर थाना खेसरहा पुलिस ने मु0अ0सं0 273/2023 धारा 307,323,498ए,452 भा0द0वि0 से सम्बंधित अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त सोएब पुत्र सरवर निवासी बेलवालगुनही थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को 09 दिसम्बर 2023 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0 निरीक्षक थाना खेसरहा संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 अभयनन्दन सिंह, हे0का0 शोभनाथ यादव शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating